पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गले लगाकर उसके पैर छुए. जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल आया कि वह व्यक्ति कौन है? इस रिपोर्ट में जानें-

शपथ ग्रहण में कई दिग्गज मौजूद
पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण हो गई है. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इस दौरान कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे, जिनमें पीएम मोदी अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नाम शामिल हैं. इसी दौरान एक अनोखा और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक अनोखा नजारा दिखाई दिया है.
पीएम मोदी ने छुए बुजुर्ग के पैर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे, तो उस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति को गले लगाया और उसके बाद में पैर छुए. पैर छूने के बाद काफी देर तक पीएम मोदी उनसे गेल लगे रहे. इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की आंखें नम दिखाई दीं. पीएम मोदी के इस व्यवहार का नजारा तुरंत ही सुर्खियों में आ गया. लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर पीएम मोदी ने किसे गले लगाया है.
सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं माखनलाल सरकार
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस व्यक्ति को लगे लगाकर आशीर्वाद लिया है, उनका नाम माखनलाल सरकार है और वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. आपको बता दें कि 98 साल के माखनलाल सरकार आजादी के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं.
1 साल में 10 हजार नए सदस्य
आपको बता दें कि साल 1952 में माखनलाल सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. जिसके बाद साल 1980 में बीजेपी के गठन के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक बनाया गया. उन्होंने सिर्फ 1 साल के अंदर ही लगभग 10 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा था.
यह भी पढ़ें- शुरू हो गया BJP युग! शुभेंदु बने ‘बंगाल’ के अधिकारी; इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
