पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. शुभेंदु अधिकारी के साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इस लिस्ट में सभी के नाम जानें-

बंगाल में बीजेपी सरकार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत हुई है. विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह हुआ है. शनिवार को हुए इस भव्य समारोह में बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी सरकार के सीएम पद की शपथ ली है. शुभेंदु अधिकारी के साथ ही कई दूसरे विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है, जिसके बाद सरकार में ब्राह्नमण, महिला, मातुआ और आदिवासी का समावेश दिखाई देने लगा है.
शुभेंदु अधिकारी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी की TMC में थे और उनके बेहद करीबी हुआ करते थे. जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार चुनाव हराया. जिसके बाद अब उन्होंने बंगाल के सीएम के रूप में शपथ ली है.
दिलीप घोष
शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष ने शपथ ली है. आपको बता दें कि दिलीप घोष भी बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. उन्होंने खड़गपुर सीट से पार्टी को जीत दिलाई है और विधानसभा पहुंचे हैं.
अग्निमित्रा पॉल
दिलीप घोष के बाद अग्निमित्रा पॉल ने मत्री पद की शपथ ली है. अग्निमित्रा पॉल बंगाल में बीजेपी की मजबूत महिला चेहरा के तौर पर जानी जाती हैं. आपको बता दें कि पहले वे एक फैशन डिजाइनर थीं और उसके बाद राजनीति में शामिल हुई हैं.
अशोक कीर्तिनिया
अशोक कीर्तिनिया बनगांव उत्तर से विधायक बने हैं. अशोक कीर्तिनिया लगातार 2 बार विधायक बन चुके हैं और वे मतुआ समुदाय के लिए काफी सक्रिय हैं. शुभेंदु सरकार में अशोक कीर्तिनिया को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
खुदीराम टुडू
आपको बता दें कि खुदीराम टुडू पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और वे रानीबांध से विधायक हैं. खुदीराम टुडू को बंगाल में आदिवासी चेहरे के रूप में जाना जाता है. पेशे की बात की जाए तो खुदीराम टुडू सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. शुभेंदु सरकार में उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
निशीथ प्रमाणिक
आपको बता दें कि निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद रहे निशीथ प्रमाणिक ने भी शपथ ली है. आपको बता दें कि उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का पद संभाला है. वह साल 2019ल में बीजेपी में शामिल हुए थे. जिसके बाद वे माथाथांगा सीट से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे हैं.
यह भी पढे़ं- शपथ ग्रहण समारोह में किसके आगे झुके पीएम मोदी? मंच पर छुए पैर और लगाया गले; जानें कौन है बुजुर्ग व्यक्ति
