मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी की पत्नी फोन पर ज्यादा बात करती थी, जिससे वह नाराज रहता था. इसी कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

पति ने की पत्नी की हत्या
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धार जिले से बदनावर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रह है कि व्यक्ति की पत्नी फोन पर ज्यादा बात किया करती थी. जिसके कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पति पूरी रात घर के बाहर सोता रहा और सुबह रिश्तेदारों के सामने नाटक करने लगा.
दोनों के बीच हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि पूरी रात सोने के बाद आरोपी ने सुबह से समय रिश्तेदारों के सामने जहर पीकर आत्महत्या करने की अफवाह फैला दी. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात को 30 साल का आरोपी कृष्णा और उसकी 28 साल पत्नी रानी के बीच में फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद के बाद आरोपी कृष्णा घर से चला गया था.
साड़ी से लगाया फंदा
जानकारी के मुताबिक कृष्णा घर से गया और फिर शराब पीकर वापस लौटा. जिस समय आरोपी घर पर लौटा उस दौरान रानी सो रही थी. बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर आरोपी पति ने सोती हुई पत्नी की पीठ पर बैठकर उसकी साड़ी से गले में फंदा लगा दिया. जिसके बाद आरोपी ने फंदे को खींचकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को आत्महत्या बनाने की कोशिश की.
पुलिस ने किया पर्दाफाश
आरोपी पति ने शोर मचाया कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी कहानी और घटना का पर्दाफाश कर दिया. शव के गले पर फंदे के निशान मौजूद थे. शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे दम घुटने का कारण आया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और पूछताछ की. जिसके बाद आरोपी ने सारी बातें पुलिस के सामने रख दीं.
यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट पर अलर्ट मोड में भारत! कर्तव्य भवन में हाई लेवल मीटिंग; रक्षा मंत्री ने किया नेतृत्व
