उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा शादी समारोह सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक मुस्लिम समाज की शादी में बेटी के ससुराल वालों को करोड़ों रुपये और समान दिए गए है. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि ससुराल के साथ-साथ शादी में छोटे रोल निभाने वाले लोगों को भी बाइक गिफ्ट में दी गई है.
दूल्हे के संग बिचौलिए को भी दिए गया गिफ्ट
बता दें कि इंदिरापुरम में हुई शादी में दहेज में ससुराल वालों को एक बीएमडब्लू गाड़ी, 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश, जेवरात और संपत्ति दी गई है. शादी कराने वाले बिचौलिए को स्कॉर्पियो एन और शादी में छोटे-छोटे रोल अदा करने वाले लोगों को स्पलेंडर बाइक गिफ्ट में दी गई है. सोशल मीडिया में अभी के समय में यह मामला काफी वायरल हो रहा है. गिफ्ट में नकद के रूप में भारी भरकम पैसे भी दिए गए है.
सगाई में भी हुआ खर्चा
जानकारी के अनुसार, रॉयल एंबियंस फार्म में दिल्ली के खजूरी खास के निवासी इदरीसी समाज के रहने वाले युवक की शादी उसी क्षेत्र के युवती से तय हुई थी. लड़के का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन का परिवार एक संपन्न और नामी परिवार में गिना जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, शादी में ही नहीं बल्कि 6 महीने पहले हुई सगाई के समय में भी काफी फिजूल का खर्चा हुआ था. लड़के के परिवार वालों को सगाई के समय में 31 लाख रुपये नकद और महिंद्रा थार गाड़ी दी गई. करीब 2 करोड़ से अधिक का खर्चा इस पार्टी में किया जा चुका है. इतना ज्यादा खर्चा देख लोग पूरी तरीके से चौंक गए है.
