गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर महिला के साथ वशीकरण कर चोरी की गई है. मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के कडकल मॉडल का है. युवक महिला पर वशीकरण कर कान, गले और पैर से गहने लेकर फरार हो गया है.
युवक ने कहा पति ने भेजा है
पीड़िता का नाम रीता यादव है. मामले की जानकारी देते हुए रीता ने बताया कि 7 मई दोपहर 12 बजे के समय वह अपने घर में मौजूद थी. अचानक ही दोपहर के समय में एक युवक ने दरवाजा खटखटाया. महिला के पूछने पर युवक ने बताया कि उसे उनके पति ने भेजा है. इसके बाद में युवक ने पानी पीने के लिए मांगा. पानी लेने जाने के दौरान ही युवक ने उन पर वशीकरण कर दिया.
वशीकरण कर लिए गहने
महिला ने बताया कि युवक गले, पैर और कान के गहने युवक के कहने पर उतारने लगी और उसके कहने पर उसे दे दिया. घर में पर्स के अंदर छह हजार रुपये और डेबिट कार्ड कर रखा हुआ था. युवक के कहने पर महिला ने उसे वह भी दे दिया. युवक के समान ले जाने के बाद में युवक को अपने किए का पछतावा हुआ. महिला ने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है. जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की आलीशान शादी में करोड़ों के गिफ्ट, बांटी गईं लग्जरी गाड़ियां और नकदी
