बड़े ऑफिस और मंत्रालय में काम करने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, Union Public Service Commission ने ग्रुप ए और ग्रुप बी गजेटेड के पदों पर भर्ती जारी की है. इस भर्ती प्रक्रिया की कई खास बातें है. अगर आप भी बड़े मंत्रालयों में काम करने का सपना देख रहे हैं तो ऑनलाइन फार्म को भर लें. 9 मई 6 बजे से फार्म भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है.
हाथ से न जानें दें मौका
बता दें कि आवेदन 9 तारीख से शुरू हुए है. लोगों का सलाह दी जाती हैं कि वह अंतिम समय या फार्म भरने में ज्यादा समय न लें. ऐसे में उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई बार साइट न चलने के कारण लोग अंतिम लमय में फार्म नहीं भर पाते हैं. इस फार्म को भरने की अंतिम तारीख 29 मई है.
किसमें निकली भर्ती
बता दें कि UPSC द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की गई है. इसमें कुल 45 पदों पर भर्ती जानें वाली है.
कन्नड़ भाषा में असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर के लिए भर्ती
कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए भर्ती
कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती
चीनी और तिब्बती भाषा में रक्षा मंत्रालय में अनुवादक के लिए भर्ती
डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए भर्ती
भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता के लिए भर्ती
भारतीय खान ब्यूरो में सहायक अनुसंधान अधिकारी के लिए भर्ती
लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी के लिए भर्ती
किस तरह करें आवेदन
आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना है. सभी आवेदन ऑनलाइन फार्म में ही लिए जाएगा. आयोग ने कहा हैं कि पात्रता का निर्धारण भी इसी योग्यता के आधार पर तय होगा. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. साथ ही उनके अनुभव और योग्यता पर ज्यादा जोर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बाबा का खेल, पूजा और जादूटोना के नाम पर परिवार से ठगे लाखों रुपये
