उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. वह उम्मीदवार जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था, आसानी से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फोर्म को भर सकते हैं. बता दें आयोग ने नोटिस जारी किया था, जिसके अनुसार परीक्षा को 21 मई 2026 में आयोजित किया जाएगा. UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा की टाइमिंग सुबह 10 से लेकर 12 बजे तय की गई है. बता दें कि परीक्षा को 44 जिलों में आयोजित करवाया जाएगा.
हालांकि, आयोग ने साफ शब्दों में कहा हैं कि यह हैं एक सिटी स्लिप है. वास्तवित प्रवेश पत्र को बाद में जारी किया जाएगा. इसका संबंध रियल एडमिट कार्ड से नहीं है. अगर परीक्षा केंद्र के अंदर जाना हैं तो बाद में जारी एडमिट कार्ड से ही जाया जा सकता है. वह उम्मीदवारों जो कि सिटी स्लिप देखने जा रहे हैं उन्हें 25 रुपये का शुल्क भी देना होगा.
आयोग ने साफ शब्दों में लोगों को कहा हैं कि परीक्षा केंद्र उनके स्थान से अलग हो सकता है. इसी कारण से अपना सिटी स्लिप पहले ही देख ले और उस जगह जाने के लिए माध्यम की तैयारी कर लें. जितना जल्दी हो सके, इसकी तैयारी करें. ज्यादा लेट से निकलने पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इस तरीके से करें डॉउनलोड
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना है. वेबसाइट के होमपेज पर Examination वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. Candidate Login विकल्प चुनें. लेखपाल मैन एग्जामिनेशन 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें. आपका पेज खुल जाएगा. उसके बाद में पेज पर लॉगिन करें.
लॉगिन करते ही Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा. ऐसे आपको अपना Exam City दिखाई दे जाएगा. स्लिप को डाउनलोड जरूर करें.
ये भी पढ़ें: मंत्रालय में नौकरी का मौका! UPSC ने निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
