Prateek yadav Death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. सूत्रों के मुताबिक सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव
प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं और वह बीजेपी की नेता हैं. बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं.अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. प्रतीक यादव भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं. वह बीजेपी की तेजतर्रार नेता हैं.
पीएम रिपोर्ट से कारण आएगा सामने
रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह छह बजे उनको अस्पताल लाया गया. लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी.
कुछ दिन पहले भी हुए थे अस्पताल में भर्ती
दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे.
ये भी पढ़ें: 90% शुद्ध यूरेनियम और विनाश की आहट! आखिर ईरान के उस 400 किलो ‘खतरनाक’ खजाने का सच क्या है?
