पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि वे नंदीग्राम सीट को छोड़ देंगे. शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से विधायक रहने का फैसला किया है. बुधवार को उन्होंने विधायक पद की शपथ भी ले ली है.

नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पहली बार जीत हासिल की है. जिसके बाद नई सरकार का भी गठन हो गया है और कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है. शपथ लेने के बाद अब शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है. शुभेंदु अधिकारी ने फैसला किया है कि वे सिर्फ भवानीपुर सीट से विधायक रहेंगे. जिसके बाज अब बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है.
नए विधायक के रूप में ली शपथ
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को नए विधायक के रूप में शपथ लेते हुए ऐलान किया कि वे नंदीग्राम सीट को छोड़ देंगे. उन्होंने ऐलान किया कि वे भवानीपुर सीट से विधायक रहेंगे, जिसको लेकर आज यानी बुधवार को विधायक पद की शपथ भी ले ली है. शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि वे अगले 10 दिनों के अंदर अपनी जीती हुई एक सीट को खाली कर देंगे.
दोनों सीटों से ममता बनर्जी को हराया
आपको बता दें कि भवानीपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी सीट, नंदीग्राम को छोड़ने के लिए ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से ही हराया था. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को चुनाव हरा चुके हैं.
बुधवार को किया ऐलान
अब शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि वे नंदीग्राम सीट को छोड़कर भवानीपुर सीट को अपने पास रखेंगे. उन्होंने बुधवार को कहा कि ‘मैं अगले 10 दिनों के अंदर एक सीट को छोड़ दूंगा. कौनसी सीट रखनी है, इसकी फैसला पार्टी करेगी, मेरी अपनी राय जरूर होगी, जिसे मैं नेतृत्व के सामने रखूंगा. आपको बता दें कि नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक करियर का केंद्र रहा है.
यह भी पढ़ें- पंजाब में फिर बम की धमकी! CM ऑफिस और BJP मुख्यालय को उड़ाने की धमकी; जांच में जुटीं एजेंसियां
