मेडिकल की पढ़ाई से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा अपडे्ट आया है. दरअसल, NTA ने दोबारा से कराए जाने वाले नीट के पेपर की तारीख की घोषणा कर दी है. नीट पेपर की तारीख की घोषणा होती ही सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. भारत सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने दोबारा से नीट पेपर कराने का फैसला लिया है. यह फैसला 3 मई के दिन पर आयोजित हुए नीट पेपर के लीक होने के बाद में लिया गया है.
कब होगी परीक्षा?
बता दें कि दोबारा से होने वाले नीट पेपर की अधिकारिक डेट 21 जून 2026 है. मेडिकल छात्रों को सलाह दी गई हैं कि वह अपनी तैयारी को अब अंतिम रूप दें. परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जाएगा. केंद्र सरकार और NTA ने दोबारा से होने वाली परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है.
एडमिट कार्ड या केंद्र से जुड़ी समस्या पर ऐसे करें हल
अगर किसी को भी एडमिट कार्ड या परीक्षा से संबंधित चीजों में परेशानी है. तो वह सीधे NTA से इसके लिए संपर्क कर सकते है. NTA ने इसके लिए अधिकारिक फोन और ईमेल को भी जारी किया है.
Email ID: neet-ug@nta.ac.in
Helpline number: 011-40759000 और 011-69227700
NTA ने की अपील
NTA ने छात्रों और अभिभावकों के लिए चेतावनी जारी की है. NTA ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अभी के समय परीक्षा को लेकर कई तरीके की अफवाहें फैल रही है. ऐसे में लोगों का सलाह हैं कि वह ऐसी भ्रामक स्थिति से बचें.
साथ ही किसी भी दूसरी साइट, अनाधिकारिक लिंक या मैसेज पर न जाए, बल्कि NTA की अधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा को मिला नया स्पीकर! निर्विरोध चुने गए रथींद्र बोस; सदन में जमकर हंगामा
