पश्चिम बंगाल की नई विधानसभा को उसका स्पीकर मिल गया है. रथींद्र बोस को निर्विरोध पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. उनके नाम को लेकर किसी भी दल ने विरोध नहीं जताया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी ने कई दिनों पहले शपथ ले ली है. जिसके बाद अब नई विधानसभा भी शुरू हो गई है. आपको बता दें कि बंगाल में नई विधानसभा के पहले ही दिन भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच बड़ा और अहम फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए रथींद्र बोस को सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष चुन लिया गया है.
रथींद्र बोस बने नए स्पीकर
आपको बता दें कि अब बंगाल की नई विधानसभा के लिए रथींद्र बोस स्पीकर चुने गए हैं. जानकारी के मुताबिक रथींद्र बोस के नाम को लेकर किसी भी दल ने आपत्ति नहीं जताई है. रथींद्र बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा की निर्विरोध स्पीकर चुना गया है. अब उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले सदन के अंदर भारी ड्रामा दिखाई दिया था.
कार्यवाही शुरू होते ही छिड़ी बहस
पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था. कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में तीखी बहस शुरू हो गई थी. इस दौरान TMC के विधायकों ने एक विवादित नारा देते हुए पूछा, ‘बंगाल के मुख्य सचिव द्वारा वोट किसने लूटे?’ इस नारे के बाद BJP के विधायक भी आक्रोशित हो गए. जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया.
बीजेपी और TMC ने लगाए नारे
TMC के नारों का जवाब देते हुए बीजेपी विधायक भी आक्रामक हो गए. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर ही तेज आवाज में ‘चोर, चोर, चोर’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए. इसी दौरान हालात और भी बिगड़ गए, विपक्ष की ओर से इसी दौरान ‘फाइल चोर’ के नारे भी लगाए जाने लगे. फिलहाल अब पश्चिम बंगाल के विधानसभा स्पीकर के रूप में रथींद्र बोस को निर्विरोध चुना गया है.
यह भी पढ़ें- स्कूल केरटेकर बना दरिंदा! 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म; मामले में महिला टीचर भी गिरफ्तार
