महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर चांदी की ईंटों से भरी हुई एक वैन फ्लाईओवर पर पलट गई. हादसे के दौरान वैन में लगभग 600 किलो चांदी मौजूद थी.

चांदी की ईंटो से भरी वैन पलटी
महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा सड़क हादसा हुई है. जानकारी के मुताबिक पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर चांदी की ईंटों से भरी हुई एक वैन फ्लाईओवर पर पलट गई. इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैन के अंदर लगभग 600 किले चांदी मौजूद थी. इसी दौरान हाइवे पर यह हादसा हुआ है.
17 करोड़ की चांदी थी मौजूद
जानकारी के मुताबिक यह घटना पालघर जिले के चरोटी फ्लाईओवर की है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वैन मुंबई से गुजरात की तरफ जा रही थी, इसी दौरान फ्लाईओवर पर वैन पलट गई. बताया जा रहा है कि वैन के अंदर हादसे के दौरान लगभग 600 किलो चांदी लदी हुई थी. वैन में लदी चांदी की अनिमानित कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपए बताई जा रही है.
कारोबारी की खेप थी चांदी
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक वैन में रखी हुई चांदी की ईंटें एक कारोबारी की खेप थी औक यह मुंबई में मौजूद नाकोडा बुलियन कंपनी से गुजरात के वापी GIDC में मौजूद कंपनी में जा रही थीं. वैन के पलटने के समय अंदर रखी चांदी की खेप सुरक्षित रही. चांदी की सुरक्षा को लेकर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया.
चालक को आईं मामूली चोटें
इस घटना के दौरान वाहन चालक को मामूली चोटें आई, जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. वाहन में भारी मात्रा में मौजूद चांदी के कारण पुलिस को घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा और तुरंत ही माल को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कराया गया. पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर जांच की जा रही है. हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं, लेकिन क्रेन की मदद से पलटी हुई वैन को हटाकर यातायात को चालू कराया गया.
यह भी पढ़ें- चुनाव के बाद चेन्नई पुलिस का ऑपरेशन! तमिलनाडु चुनाव में विदेशी नागरिकों ने डाले वोट; 10 आरोपी गिरफ्तार
