झारखंड के गढवा से हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां एक महिला ने अपने 4 महीने के गर्भ को छिपा एक युवक से पहले शादी कि उसके बाद उसे सुहागरात वाले दिन ओझा का हवाला देकर 5 साल तक दूर रहने की बात की. हालांकि, पूरे मामले का खुलासा पति ने किया है. इस मामले के बाद से ससुराल वालों में आक्रोश का माहौल है.
5 मई 2026 को हुई शादी
मामला कधवन गांव के भुइंया टोला श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र का है. कधवन गांव निवासी कुंदन भुइंया की शादी 5 मई 2026 को जमुई के स्वर्गीय मुनी भुइंया की बेटी सुमित्रा कुमारी के संग में हुई थी. दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. शुरुआती दिनों में पूरा मामला बिल्कुल सामान्य लग रहा था. नई बहू के आने से पूरा माहौल खुशनुमा हो रखा था.
कथित प्रेमी का कॉल
हालांकि, ससुराल में किसी को भी बहू के गर्भवती होनी की खबर नहीं थी लेकिन पति को अपनी पत्नी के द्वारा बोली गई एक बात के कारण शक हो रहा था. दरअसल, सुमित्रा ने सुहागरात वाले दिन पर कुंदन को 5 साल तक के लिए दूर रहने के लिए बोला. उसने ओझा का हवाला देकर 5 साल तक दूरी बनाए रखने के लिए बोला. शुरू में उसने कुछ नहीं बोला, लेकिन उसे उसकी बात से शक हो रहा था. इसी बीच लेकिन पति ने सुमित्रा के फोन पर 12 मई 2026 को कथित प्रेमी का कॉल देख लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
गर्भ में मौजूद बच्चा भी उसका
पूरा केस खुलते ही हंगामा हो गया, जिसके बाद यह विवाद थाने पहुंच गया. सुमित्रा ने आवेदन पत्र में बताया कि उसका संबंध एक साल से जमुई के चंद्रवंशी से है. गर्भ में मौजूद बच्चा भी उसका ही है. सुमित्रा ने पुलिस को आवेदन देकर प्रेमी के खिलाफ में सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, ससुराल वालों ने सुमित्रा को घर में लाने से इनकार कर दिया है. उन्हें उनके संबंध की कोई जानकारी नहीं थी, जिसके बाद विलासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव और कधवन पंचायत के मुखिया फिरदौस अंसारी की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई और सुमित्रा को मायके वालों को सौंप दिया गया.
ये भी पढे़ं: राजस्थान में इंसानियत शर्मसार, अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, बेरहमी से की पत्नी की हत्या
