महाराष्ट्र के पुणे में एक कॉलेज के वॉचमैन ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि वॉचमैन को लगभग 42 महीनों से सैलरी नहीं मिली थी. पुलिस ने कॉलेज के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कॉलेज वॉचमैन ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के पुणे से एक संवेदनशील मामला सामने आया है. पुणे में एक कॉलेज के वाचमैन ने सुसाइड कर लिया, जिसके बाद संस्थान की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक वॉचमैन को काफी लंबे समय से वेतन नहीं मिला था, जिसके कारण वह आर्थिक और मानसिक दबाव से होकर गुजर रहा था. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के अंदर आक्रोश है.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
वॉचमैन के सुसाइड के बाद परिवार ने कॉलेज प्रबंधन के ऊपर शिकायत दर्ज कराई है. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सुसाइड करने वाले मृतक की पहचान 53 साल के समीर माधवराव दाभोलकर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक पुणे के हिंगणे खुर्द इलाके के साई नगर के स्वराज हाइट्स में रहते थे. पुलिस उनकी आत्महत्या मामले में जांच कर रही है.
42 महीनों से नहीं मिली थी सैलरी
पुलिस के मुताबिक मृतक पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में काफी समय से वॉचमैन की नौकरी करते थे. आरोप है कि मृतक को लगभग साढ़ें 3 साल यानी लगभग 42 महीनों से सैलरी नहीं मिली थी. जिसके कारण वह लगातार आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. इसी कारण वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे. मृतक कबेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस के कॉलेज के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
वीडियो के आधार पर हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना से पहले मृतक की तरफ से एक छोटा वीडियो भी बनाया गया. जिसमें सैलरी न मिलने की बात का जिक्र किया गया है. पुलिस इस मामले में अब वीडियो और बाकी तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है. फिलहाल कॉलेज के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- मंच पर हुई नोटों की बारिश! लोक संगीत कार्यक्रम में बोरियों से उड़ाए गए पैसे; वायरल हो गया VIDEO
