महाराष्ट्र पुलिस को पुणे के अस्पताल में बम रखने के मामले में बड़ी सफलता मिली है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पुलगांव रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.

पुणे बम मामले में बड़ी सफलता
महाराष्ट्र पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुणे के एक अस्पताल में बम रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बम रखने वाले आरोपी को ट्रेन में सफर करते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वर्धा जिले के पुलगांव रेलवे स्टेशन से आरोपी को हिरासत में लिया है.
ट्रेन में सफर कर रहा था आरोपी
आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन संख्या 18029 शालीमार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की मूवमेंट और लोकेशन की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करके उसे रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया.
ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करते समय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को भी काफी सख्त कर दिया गया था. इस पूरी कार्रवाई को लेकर नागपुर RPF अधिकारियों ने जानकारी दी है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर आरोपी को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस इस मामले में पता लगा रही है कि आरोपी ने अस्पताल में बम क्यों रखा था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब कई एजेंसियां भी जांच में शामिल हुई हैं. पुलिस आरोपी की यात्रा, संपर्कों और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है. वहीं अस्पताल में बम की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘अब और नहीं…’, 42 महीने से नहीं मिली थी सैलरी; परेशान वॉचमैन ने कर लिया सुसाइड
