बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में नानपारा-बहराइच हाइवे पर मटेरा इलाके में रविवार देर रात कंबाइन मशीन व कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे के उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है. ये हादसा मटेरा इलाके की धनौली मोड़ के पास हुआ.
कहां की है घटना
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात टाटा पच कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 40 AW 4216 करीब 10:30 बजे बहराइच की ओर से जा रही कार की कंबाइन मशीन से जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें 6 लोग सवार थे. ये सभी लोग नानपारा से बहराइच की तरफ जा रहे थे. कार में सवार चार लोगों के मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.घायलों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया.
घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव व एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई है पर अभी घायलों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया.
मृतकों के नाम
1. अश्वनी कुमार पुत्र राम कमल वर्मा वर्मा निवासी मेटकहा थाना राम गांव जनपद बहराइच
2. अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हम्जापुरा बहराइच
3 अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव जनपद बहराइच
4 महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुरवा मोहमदपुर थाना राम गांव जनपद बहराइच
दो अज्ञात घायल
ये भी पढ़ें: बंगाल में बदल गया पावर गेम! अभिषेक बनर्जी समेत इन नेताओं की घटी सुरक्षा; पूर्व DGP का नाम भी लिस्ट में
