एक तरफ समाज में लोग आगे की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं, दूसरी ओर अभी भी कई पुराने गंदे विचारों को अपने दिमाग से नहीं निकाल पाए हैं. हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह दहेज प्रथा है. दरअसल, कई लोगों को लगता हैं कि अब दहेज प्रथा खत्म हो चुकी है. हालांकि, मामला इससे बिल्कुल अलग है. हाल ही में गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी करोड़ों रुपये खर्च करके करवाई थी. हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी के आत्महत्या की खबर सामने आती है. इसी बीच एक और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है.
दहेज की मांग से परेशान होकर ली जान
दरअसल, मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है. बता दें कि यहां एक युवती ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृत युवती के परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था, जिससे परेशान होकर उसने अपनी जान ले ली है.
शादी में करोड़ रुपये खर्च
परिवार वालों का कहना हैं कि 14 महीने पहले दोनों ने शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. शादी में कई गिफ्ट भी दिए गए थे और बड़े ही धूमधाम से शादी करवाई गई थी. हालांकि, इसके बावजूद विवाहित का ससुराल पक्ष उससे खुश नहीं था. वह लगातार उसे परेशान किया करता था. इसी से परेशान होकर उसने अपनी जान ले ली.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वालों की शिकायत के बाद में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:जिसकी की हत्या, उसी से रचाई शादी! शव के साथ निभाई रस्में, पुलिस भी रह गई हैरान
