झारखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहाँ पर युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए मंगेतर ने अंतिम संस्कार के समय युवती की मांग में सिंदूर भर कर शादी की रस्में निभाई. गांव वाले इस मामले के बाद चौंक गए. सभी लोग इसी मामले की चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में आपसी सहमति से 4 महीने पहले उनकी शादी तय की थी, जिसके बाद वह उसे अपने साथ घर ले गया. महीने बीत जाने के बाद में लड़की के परिवार वाले लड़के पर शादी का दबाव बनाने लग गए. परिवार का कहना हैं कि उसे अपने साथ तब तक रखा गया, जब तक उसकी तबीयत न खराब हो गई हो.
शादी की बात बोलने के बाद में पिता को शुक्रवार के दिन में मनीष के घर से कॉल आता है. मनीष उन्हें कॉल कर कहता हैं कि उनकी बेटी की तबियत खराब है. बेटी की तबीयत खराब होने की बात सुनते ही वह तुरंत घर पहुंचे और बेटी को सरकार अस्पताल ले गए. हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हैरान करने बात तो यह हैं कि पोस्टमार्टम के बाद में दोनों परिवारों ने शव लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद में पुलिस शव को अपने संग स्थानीय थाने लेकर गई. पूरी रात शव को अपने पास रखने के बाद उसे मनीष के गांव ले जाया गया. कड़ी मशक्कत और सुरक्षा के बीच में आखिरकार शव को अपने घर लाया गया. परिवार वालों ने डिमांड रखी कि मनीष को वहां लाया जाए, जिसके बाद सभी के सामने उसने मृत युवती के संग सारी शादी की रस्मों को अपनाया.
परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं कि उनकी बेटी को बहुत पीटा गया है और शादी से बचने के लिए जहर खाने में मजबूर किया गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. FIR दर्ज कराने के बाद में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में PM मोदी की अपील का असर! CM ने कम किया काफिला; साइकिल से सचिवालय पहुंचे मंत्री
