बुधवार को कोलकाता का GRSE इंडियन नेवी के लिए GRSE द्वारा तैयार किए गए पहले (NGOPV) को लॉन्च करने जा रहा है. यह युद्धपोत भारत की समुद्री क्षमता को काफी मजबूती देगा.

बुधवार को लॉन्च होगा NGOPV
कोलकाता में मौजूद Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) 20 मई को इंडियन नेवी को गिफ्ट देने जा रहा है. बुधवार को इंडियन नेवी के लिए GRSE द्वारा तैयार किए गए पहले नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) को लॉन्च करने जा रहा है. आपको बता दें कि यह युद्धपोत भारत की समुद्री क्षमता को मजबूती देने में काफी भूमिका निभाएगा.
स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस लॉन्च को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक इस युद्धपोत में बड़ी मात्रा में स्वदेशी टेक्नोलॉजी और उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है. इसके तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी. आपको बता दें कि इंडियन नेवी के लिए GRSE इस तरह के 4 बेहद एडवांस्ड NGOPV युद्धपोत बना रहा है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान नेवी के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, वाइस एडमिरल संजय वत्सयान मुख्य अतिथि होने वाले हैं.
GRSE को मिल चुका पुरस्कार
इससे पहले भी GRSE इंडियन नेवी के लिए कई ऑफशोर पेट्रोल वेसल को तैयार कर चुका है. साल 2014 में मॉरीशस को MCGS Barracuda युद्धपोत सौंपा गया था, जो भारत का निर्यात किया गया पहला युद्धपोत था. आपको बता दें कि उस दौरान युद्धपोत के लिए GRSE को आंतरिक डिजाइन के कोशिश के लिए रक्षा मंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिली था.
इन जहाजों में क्या खास?
आपको बता दें कि ये नए NGOPV पुराने OPV जहाजों के मुकाबले बड़े और ज्यादा ताकतवर होने के साथ लंबी दूरी तक संचालन करने में सक्षम होंगे. इन जहाजों की लंबाई लगभग 113 मीटर और इनकी चौड़ाई लगभग 14.6 मीटर होगी. ये युद्धपोत लगभग 23 नॉट्स तक की रफ्तार हासिल करने में माहिर होंगे और 14 नॉट्स की स्पीड पर 8,500 नॉटिकल माइल तक सफर करने में सक्षम होंगे. इन नए जहाजों में 100 से ज्यादा नौसैनिक और 24 अधिकारी तैनात रहेंगे.
यह भी पढ़ें- इंडियन नेवी बनेगी ‘साइलेंट हंटर’! नौसेना को मिलेंगी AIP तकनीक वाली 6 पनडुब्बियां; 99 हजार करोड़ का सौदा पूरा
