देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को 2 देशों के आधिकारिक दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान वे वियतनाम और दक्षिण कोरिया में दौरे पर रहेंगे. इस दौरे में कई लोगों से मुलाकात करने वाले हैं.

2 देशों के दौरे पर रक्षा मंत्री
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से 2 देशों के आधिकारिक दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. आपको बता दें कि राजनाथ सिंह चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए हैं और इसका मुख्य मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ावा देना है. इस दौरे का मकसद सैन्य सहयोग को मजबूत करने के साथ रक्षा उद्योगों के बीच में साझेदारी को बढ़ाना भी है.
समुद्री सहयोग पर फोकस
इस दौरे से पहले उन्होंने कहा कि हम सैन्य सहयोग को और मजबूत करने और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए फोकस करेंगे. इस दौरे के पहले चरण में रक्षा मंत्री 18 और 19 मई को वियतनाम जाएंगे. यह दौरान दोनों देशों के बीच में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. वियतनाम दौरे पर जाने से पहले राजनाथ सिंह ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा.”
वियतनाम के रक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात
आपको बता दें कि इस आधिकारिक दौरे के दौरान राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वैन गियांग के साथ में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस दौरान साल 2022 में तय किए गए रक्षा साझेदारी विजन 2030 के तहत आगे बढ़ने की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे. इस विजन के तहत दोनों देश आगे का रोडमैप तैयार कर रहे हैं. आपको बता दें कि रक्षा मंत्री के दौरे से पहले वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने 5-7 मई में भारत में अपनी पहली 3 दिनों की यात्रा की थी.
वियतनाम के बाद जाएंगे दक्षिण कोरिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम में 2 दिनों का दौरा पूरा करके मंगलवार को दक्षिण कोरिया ने लिए निकल जाएंगे. दक्षिण कोरिया में रक्षा मंत्री 21 मई तक रहेंगे. इस दौरान वे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ‘अह्न ग्यू-बैक’ के साथ बैठक करके आपसी सहयोग के नए रास्तों पर बात करेंगे. यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान रक्षा मंत्री दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (DAPA) के मंत्री ली योंग चियोल के साथ भी मुलाकात करने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- 23 नॉट्स की रफ्तार, लंबी दूरी तक ऑपरेशन! इंडियन नेवी को मिलेगा NGOPV; समंदर में बढ़ेगी भारत की दहाड़
