मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर खुदखुशी कर ली. पुलिस मामले में जांच कर रही है. मृत छात्र महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MD (मेडिसिन) का कोर्स कर रहा था.

हॉस्टल से कूदा छात्र
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इंदौर में एक मेडिकल छात्र ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक इंदौर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि मृतक पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था और उसने सोमवार तड़के हॉस्टल की छठी मंजिस से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत छात्र की पहचान 28 साल के अमन पटेल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था. मामले में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने जानकारी दी है.
MD कोर्स का छात्र का मृतक
बताया जा रहा है कि मृत छात्र इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MD (मेडिसिन) का कोर्स कर रहा था. मामले में जानकारी देते हुए तुषार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन ने इंदौर के संयोगितागंज इलाके में रात के लगभग 2 बजे हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर कोई भी चश्मदीद सामने नहीं आया है.
सुसाइड नोट भी नहीं हुआ बरामद
उन्होंने बताया कि छात्र के खुदखुशी करने के दौरान कोई भी सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले में जांच करते हुए हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों और मृतक की पहचान वालों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं- भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा! हावड़ा में प्रधान के घर पर हमला; जमकर हुई तोड़फोड़
