हावड़ा के आमता विधानसभा में एक गांव में गुस्साएं ग्रामीणों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

प्रधान के घर पर हमला
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आमता विधानसभा में सोमवार को ग्रामीण बेहद गुस्से में आ गए, जिससे कानून व्यवस्था खराब हो गई. आमता विधानसभा की कश्मुली ग्राम पंचायत के प्रमुख चरुण दलुई के आवास पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया. गुस्साई भीड़ ने नेता के घर हमला करके परिसर में जमकर तोड़ फोड़ की है. इस दौरान प्रधान के घर को काफी नुकसान हुआ है.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
इस घटना की जानकारी मिलते ही जॉयपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच को शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर होने वाला वित्तीय भ्रष्टाचार इस बवाल की मुख्य वजह थी. इस भ्रष्टाचार के कारण गांव वालों के अंदर काफी गुस्सा भर गया.
पैसों के गबन का लगा आरोप
गांव वालों का आरोप है कि प्रधान तरुण दलुई ने सरकारी आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आए फंड में बड़ा गबन किया है. इसी के साथ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए जॉब कार्ड की मजदूरी वाला पैसा भी लाभार्थियों के पास तक नहीं पहुंचने दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि उस पैसे को भी लाभार्थियों तक पहुंचने से पहले ही गबन कर दिया गया.
परिसर में जमकर तोड़फोड़
सरकारी मदद न मिलने के कारण ग्रामीण परेशान हो गए, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर सामूहिक रूप से प्रधान के घर को घेर लिया और हमला शुरू कर दिया. ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि प्रधान के घर पर हमला करते हुए उन्होंने परिसर में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुबिरमल पाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें- NH-30 पर दर्दनाक हादसा! सवारियों से भरी बस पलटी; 1 की मौत 20 से ज्यादा घायल
