पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की बहुत बड़ा झटका लगा है. बता दें कि 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा की गई पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है. पुलिस को उनका शव नीलो शहर के पास मिला है, जिसके बाद परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घर का समान लेने गई
सिंगर इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी फोर्ड फिगो कार से घर का समान लेने गई थी. हालांकि, देर रात वापस नहीं आने के बाद में परिवार वाले चिंतित हो गए. उन्होंने हर जगह इंदर कौर की तालाशी की. हालांकि, फिर भी उसका कुछ पता नहीं लग पाया.
कनाडा से पंजाब इसी कारण से आया
इंदर कौर के न मिलने पर परिवार ने पुलिस को मामला दर्ज कराया. परिवार ने मोंगा का भलूर निवासी सुखविंदर सिंह पर शक जताया. इंदर कौर के भाई ने बताया कि सुखविंदर उसकी बहन से जबरदस्ती शादी करना चाहता था. वह कनाडा से पंजाब इसी कारण से आया था. उसने इंदर कौर को अपने साथियों की मदद से घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर अगवा कर लिया. अगवा करने के बाद उसने इंदर की हत्या कर नीलो के पास फेंक दिया और दोबारा से कनाडा भाग गया.
सुखविंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ में FIR दर्ज
परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 मई के दिन ही उनके परिवार वालों ने सुखविंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ में FIR दर्ज करवाई थी. फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
हालांकि, थाना जमालपुर के SHO ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. साथ ही परिवार वालों को आश्वासन दिया हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: महोबा में रिश्तों का कत्ल, जमीन के लालच में बेटे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की पिता की हत्या
