पुणे के पॉश इलाके कोरेगांव पार्क में एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. आरोप है कि 4 लोगों ने चलती कार में महिला के साथ अश्लील हरकतें की हैं.

महिला वकील से उत्पीड़न
पुणे के पॉश इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक महिला वकील के साथ में यौन उत्पीड़न किया गया है. बताया जा रहा है कि रविवार रात को महिला वकील के साथ चलती हुई कार में अश्लील हरकतें की गईं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.
3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक की तलाश जारी है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और उसने पुणे से वकालत की पढ़ाई पूरी की थी. जिसके बाद वह मुंबई हाई कोर्ट में वकालत कर रही है. महिला किसी काम के सिलसिले में पुणे आई थी.
शराब पी रही थी महिला
पुणे में रविवार शाम को महिला कोरेगांव पार्क के एक होटल में मौजूद थी, जहां उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले एक व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया था. वह व्यक्ति 2 महिलाओं के साथ में पहुंचा था. होटल में कुछ देर बातचीत दे दौरान तीनों वहां से चले गए. जिसके बाद महिला होटल में शराब पी रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात पास की टेबल पर बैठे 2 युवकों से हुई और सभी ने साथ में दूसरे पब में जाने का प्लान बनाया.
कार में किया यौन उत्पीड़न
सभी लोग कार में सवार होकर बंड गार्डन इलाके के एक पब की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कार में मौजूद एक आरोपी ने महिला ने साथ यौन उत्पीड़न किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दूसरे साथियों को फोन करके महिला के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं. जिसके बाद महिला ने आरोपियों से उनके दोस्तों को बुलाकर माफी मांगने के लिए कहा. जिसके बाद जब कार रुकी तो महिला और चारों आरोपियों में बहस होने लगी.
सड़क पर फेंका महिला का पर्स
आरोप है कि बहस के दौरान आरोपियों ने महिला का पर्स सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए. जिसके बाद महिला ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी और कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जीरो टॉलरेंस और धुआंधार विकास बनेगा दूसरे राज्यों के लिए मिसाल, राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में CM धामी
