लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रा के ऊपर दबाव बनाया और परीक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है.

लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर सस्पेंड
लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक प्रोफेसर छात्रा से कह रहा था कि तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है. अब यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नियमों को तोड़ने और छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह फैसला कॉलेज की कार्यपरिषद की आपात बैठक में लिया गया है.
कॉलेज में विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि प्रोफेसर और BSC थर्ड ईयर की छात्रा के बीच की बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल होने लगा है, जिसके चलते कॉलेज परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन भी शुरू हुआ है. आपको बता दें कि ABVP के छात्रों ने आरोपी प्रोफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया है. हालातों को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी.
पुलिस ने भेजा जेल
ऑडियो में परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी शेयर करने और छात्रा पर दबाव बनाने जैसी चीजें सामने आई हैं. जिसके बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया था. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अगले दिन ही जेल भेज दिया था. इस मामले की पूरी जांच आंतरिक शिकायत समिति (ICC) कर रही है. ICC ने आरोपों की जांच करके अपनी रिपोर्ट कार्य समिति को सौंप दी है.
कॉलेज प्रशासन ने की कार्रवाई
इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर के कारण कॉलेज की सामाजिक प्रतिष्ठा और अकादमिक ईमानदारी को गंभीर नुकसान पहुंचा है. जिसके कारण मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोप सिद्ध होने पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई भी की जाएगी. फिलहाल कॉलेज ने आरोपी को औपचारिक आरोप-पत्र जारी करके 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय अधिकारी नरेंद्र की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
