self-census in up: उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रही ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) का आज आखिरी दिन है. 22 मई से कर्मी घर-घर जाएंगे. आज तक ही स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं.

आज है आखिरी तारीख
उत्तर प्रदेश में 7 मई से शुरू हुई ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) का आज (21 मई 2026) आखिरी दिन है.
पहला डिजिटल प्रयास
भारत सरकार द्वारा पहली बार नागरिकों को अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए se.census.gov.in पोर्टल पर खुद की जानकारी दर्ज करने की विशेष छूट दी गई है.
अपने यूनिक कोड को संभालकर रखें
ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद नागरिकों को एक यूनिक कोड (आईडी) मिलेगी, जिसे संभालकर रखना होगा.
अगला कदम क्या?
कल यानी 22 मई से 20 जून तक प्रदेश के करीब 5.47 लाख प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण (House Listing) का काम करेंगे. जिन लोगों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें बस अपनी यूनिक आईडी प्रगणक को दिखानी होगी.
आजमगढ़ टॉप पर
स्वगणना के फॉर्म भरने में यूपी के टॉप तीन जिले हैं, आजमगढ़, शाहजहांपुर और बरेली. आजमगढ़ में अब तक 2.64 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिए हैं. अगर बॉटम-5 की बात करें तो इसमें लखनऊ भी शामिल हैं. लखनऊ में 84,158 लोगों ने ही फॉर्म भरे हैं.
7 मई से शुरू हुई ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा
दरअसल जनगणना के प्रोसेस के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी. जो सात मई से शुरू हुई थी. इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिया है. अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भर लें.
यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे स्कूल वाहन, ब्लैक स्पॉट ठीक करने के लिए PWD को अल्टीमेटम
