चंडीगढ़ के स्कूलों को एक बार फिर से ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई है. स्कूलों के साथ हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली के बीच केल ट्रैक को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम की धमकी
चंडीगढ़ और पंजाब में आए दिन बस की धमकी देखने को मिलने लगी हैं. एक बार फिर से चंडीगढ़ के स्कूलों को लेकर अज्ञात हमलावरों ने ई-मेल के जरिए बल की धमकी दी है. आपको बता दें कि 21 मई 2026 को ई-मेल के जरिए चंडीगढ़ के स्कूलों को अज्ञात हमलावरों ने बम धमाकों की धमकी दी है. आपको बता दें कि अज्ञात बदमाशों ने स्कूलों के साथ और भी जगहों के लिए धमकाया है.
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को धमकी

जानकारी के मुताबिक धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली के बीच रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. इन धमकियों के बाद स्कूलों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा है.
खालिस्तान समर्थक संगठन का नाम
बताया जा रहा है कि इन धमकियों के पीछे खालिस्तान समर्थक संगठन का नाम लिया गया है. आपको बता दें कि इस दौरान खालिस्तान समर्थक संगठन का नाम लेते हुए 6 जून 2026 तक धमाकों की वॉर्निंग दी गई है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच कर रही हैं. धमकी मिलने के बाद में चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. ई-मेल की जांच की जा रही है.
अलर्ट मोड पर चंडीगढ़ प्रशासन
धमकी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों और बाकी चिह्नित जगहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है. फायर ब्रिगेड विभाग के साथ पुलिस की टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर दिखाई दे रही हैं. स्कूलों के बाहर एम्बुलेंस और फायर विभाग की गाड़ियां पूरी तरह से तैयार खड़ी हैं, जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस ई-मेल के आई एड्रेस और सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है.
यह भी पढे़ं- बलिया पहुंची चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की डोर! 50 हजार में खरीदी गई थी कार; CBI ने खंगाले सभी रिकॉर्ड्स
