आए दिन यूपी में भीषण सड़क हादसा देखने को मिलता है. इन हादसों की वजह से कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं. तो वहीं, कई लोग सिर में चोट लगने की वजह से जीवनभर शारीरिक रुप से कमजोर हो जाते हैं. अभी के समय में सड़क दुर्घटना के केस काफी ज्यादा देखने को मिले थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई मार्ग पर दुर्घटनाओं के बढ़ने पर चिंता जाहिर की है. इसी वजह से CM योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि उनके लिए हर एक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है. दुर्घटना में होने वाली मौतें उनकी राज्य के लिए भी क्षति है. इसी कारण से उन्होंने अधिक दुर्घटनाओं वाले मार्ग का पता लगाते हुए इस समस्या का हल निकाला है. आइए जानते हैं.
क्या है नए नियम, जिनको न मानने पर होगी कार्यवाही
अवैध वाहनों का परिचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
सड़क के किनारे में किसी भी वाहन की पार्किंग न हो.
अवैध स्टैंड को हटाए जाएं.
परिवहन, पुलिस और जिला प्रशासन समय-समय पर बैठक करें.
परिवहन निगम के लिए सुनिश्चित करना जरुरी की सही फिटनेस वाली बसे ही वहां चलें.
बसें अपनी स्टैंड या पार्किंग ही खड़ी होनी चाहिए.
परिवहन विभाग के अधिकारी भी फील्ड में उतरें.
जनपद में तैनात आरटीओ-एआरटीओ को भी जवाबदेही हो.
स्कूली वाहनों का फिटनेस अनिवार्य. वाहन का बार-बार चालान कटने पर कठोर कार्रवाई हो,
जागरूकता कार्यक्रम से सीट बेल्ट और हेलमेट से संबंधित चीजों के बारे में जानकारी दें.
स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित माहौल दिया जाना चाहिए. उनके लिए वेंडिग जोन बनाया जाए.
टोल प्लाजा के आसपास साफ-सफाई जरुर हो.
हालांकि, इसके अलावा भी कई नियमों को बनाया गया है, जिससे की सड़क सुरक्षा बढ़ें.
अधिकारियों ने कहीं ये बातें
दरअसल, अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 से लेकर अप्रैल 2026 के बीच में सड़क दुर्घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. साथ ही मरने वालों की संख्या में 22 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है.
सरकार चाहती “जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना”
बता दें सरकार जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना लागू कर रही है. इसका मतलब यह हैं कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या शून्य करना चाहती है.
यूपी के सभी 75 जिलें के 487 संवेदनशील इलाकों में विशेष व्यवस्था लागू की गई है. हर टीम में चार पुलिसकर्मी और एक उपनिरीक्षक को तैयार किया गया है. साथ ही 25 चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन, 82 स्पीड लेजर गन, 62 बाइक इंटरसेप्टर दिए गए है ताकि नियम तोड़ने वाले को आसानी से पकड़ा जा सके.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी से दहशत! स्कूलों और CM ऑफिस के साथ निशाने पर रेल ट्रैक; प्रशासन अलर्ट
