भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, UPSC ने CDS II परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो कि नेवी, एयरफोर्स और इंडियन आर्मी में अधिकारी बनने का सपना रखते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन रखी गई है.
कब होगी परीक्षा
बता दें कि परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा. कई बच्चों के मन में एडमिट कार्ड से संबंधित सवाल हैं. तो बता दें कि परीक्षा के कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑनलाइन डॉउनलोड कर सकते हैं.
किन पदों पर की जा रही भर्ती
दरअसल, इस भर्ती में इंडियन नेवल अकादमी, इंडियन मिलिट्री अकादमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी और एयरफोर्स अकादमी के पदों को भरा जाएगा. कुछ 451 पदों को इस भर्ती अभियान के तहत भरा जाएगा, जिसमें ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए 293 पद, इंडियन मिलिट्री अकादमी के लिए 100, 26 पद इंडियन नेवल अकादमी और एयरफोर्स अकादमी के लिए कुल 32 पद रखे गए है. ग्रैजुएट उम्मीदवार के लिए लिए यह काफी अच्छा मौका है.
योग्यता
OTA और IMA के लिए bachelor’s degree होना अनिवार्य.
नेवल अकादमी के लिए इंजीनियरिंग होना.
एयरफोर्स अकादमी के लिए 12वीं में Physics or Maths होना अनिवार्य
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष( आरक्षित वर्ग के लिए छूट)
आवेदन शुल्क कितना होगा?
जनरल, OBS और EWS – 200 रुपये
SC, ST, महिला उम्मीदवार के निशुल्क रखा गया.
ऐसे करें आवेदन…
आपको पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है. इसके बाद आपको CDS II भर्ती 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद में अपनी सभी जानकारी को भरें. पूछी जाने वाली सभी जानकारी को भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें. अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: चाय-कॉफी नहीं, पेट्रोल पीती है ये लड़की! सोशल मीडिया पर रातों रात हुई वायरल
