भारत के लोगों को सुबह उठते ही चाय कॉफी पीने की आदत होती है. हर दिन की शुरूआत उनकी इसी से होती है. बिना चाय पीने मानों किसी-किसी की सुबह आंख भी नहीं खुलती है. हालांकि, ये सारी चीजें एक नहीं बल्कि कई लोगों का दैनिक दिनचर्या है. साथ ही सुनने में भी यह काफी आम सा लगता हैं. आपने लेकिन क्या कभी पेट्रोल पीने की आदत के बारे में सुना हैं. शायद ही किसी ने सुना होगा. आज हम आपको लेकिन ऐसी ही एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीने की लत हैं.
सोशल मीडिया पर अभी के समय में एक कनाडा की रहने वाली शैनन नाम की युवती इसी कारण से फेमस हो रही है. उनकी इस लत का खुलासा एक टीवी शो के दौरान हुआ है. दरअसल, शैनन को पेट्रोल की स्मेल काफी अच्छी लगती थी. धीरे-धीरे वह उसे पीने लगी, जिसके बाद शैनन को उसकी लत गई. शैनन का कहना हैं कि अगर वह पेट्रोल नहीं पीती हैं तो उनके गले में दर्द होने लगता हैं. अकेलापन, जीभ में जलन आदि होने लगता है. इसी कारण से वह दोपहर, शाम और सोने से पहले पेट्रोल को पीती है.
कितना खतरनाक पेट्रोल पीना- डॉक्टरों ने दी सलाह
बता दें कि भले ही यह सब सुनने में अलग हो लेकिन स्वास्थ्य पर इसका असर और ज्यादा देखने को मिलता है. डॉक्टर ने बताया कि पेट्रोल पीना जानलेवा है. उसमें कई जहरीले केमिकल होते है, जो कि शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. शुरू में शायद व्यक्ति को कुछ न हो लेकिन धीरे-धीरे लिवर, किडनी, फेफड़े और दिमाग पर असर पड़ने लगता है. नर्वस सिस्टम पूरी तरीके से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है. इस कंडीशन को पिका कहा जाता है, जिसमें इंसान को मिट्टी और पेट्रोल जैसी चीजें खाने की आदत होती है.
ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम देकर निकाला नौकरी से! Meta ने 8000 कर्मचारियों को हटाया जॉब से
