उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के हरिपुर कालसी में बन रहे यमुना घाट के कामों को जुलाई तक पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड में यह घाट राज्य का पहला विशाल यमुना घाट होगा.

यमुना घाट के निर्माण को लेकर सीएम धामी के निर्देश
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार लोगों के हितों में काम कर रही है. सीएम धामी लगातार उत्तराखंड को एक नई पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. सीएम धामी ने देहरादून जिले के हरिपुर कालसी में बन रहे राज्य के पहले यमुना घाट के कामों को जुलाई तक पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि इस परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी ने साल 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया था.
MDDA कर रहा देखरेख
आपको बता दें कि हरिपुर कालसी को धार्मिक और अध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में दोबारा पहचान दिलाने के लिए यह परियोजना काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. इस निर्माण कार्य को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) को नोडल एजेंसी बनाया गया है. MDDA इस परियोजना की देखरेख कर रहा है. आपको बता दें कि उत्तराखंड यमुनोत्री धाम के रूप में यमुना की का उद्गम स्थल है.
राज्य का पहला विशाल यमुना घाट
उद्गम स्थल होने के बाद भी राज्य में अभी तक कोई भी इस तरह का घाट नहीं था, जहां पर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान और स्नान कर सकें. सीएम धामी ने इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए इसे अपनी घोषणा सूची में शामिल किया था. जिसके बाद हरिपुर कालसी में यमुना घाट के निर्माण को लेकर निर्देश दिए थे. जानकारी के मुताबिक लगभग एक किमी लंबा यह घाट उत्तराखंड में यमुना का पहला विशाल घाट होने वाला है.
सीएम धामी के सख्त निर्देश
सीएम धामी ने कहा है कि यह परियोजना जौनसार-बावर क्षेत्र के साथ श्रीकृष्ण और यमुना में आस्था रखने वाले लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बनने वाली है. इसके निर्माण को जुलाई तक पूरा करने के लिए भी सीएम धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं. इसी बीच अब हरिपुर जमुना घाट के पास पुराने पुल के पिलर पर भी 25 फीट ऊंची मां यमुना की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- ठाणे में मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग! फायर मैन सहित 2 की मौत; हादसे में 2 घायल
