बिहार के मोतिहारी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांध दिया. जब लोगों ने इसके पीछे की वजह पूछी तो बोला- ये बार-बार भाग जाती है. वहीं महिला ने भी पति के ऊपर आरोप लगाए हैं.

व्यक्ति ने पत्नी को रस्सी से बांधा
बिहार के मोतिहारी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. मोतिहारी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक पति अपनी पत्नी को खंभे से बांधा हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए मनमुटाव का है. व्यक्ति से जब इस मामले में वजह पूछी गई, तो व्यक्ति ने इसके पीछे चौंकाने वाली वजह बताई है.
‘ये बार-बार भाग जाती है’
पत्नी को बांधने की पीछे की वजह सुनकर पति ने जबाव दिया कि ये बार-बार भाग जाती है, इसी कारण इसे बांध दिया है. वहीं इस मामले को लेकर पत्नी का कहना है कि उसका पति न ही उसके हाथ का बनाया हुआ खाना खाता है और न ही उससे बात करता है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को छुड़वाया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पटखरवा गांव की है. यहां पति-पत्नी के बीच का विवाद इस हद तक बढ़ गया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खंभे में रस्सी से बांध दिया. अब इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी के हाथ पांव को बांधकर उसे खंभे से बांध दिया है.
पत्नी ने भी लगाए आरोप
इस मामले में जानकारी मिलते ही डायल 100 पुलिस टीम और महिला के पिता भी मौके पर पहुंच गए. मामले को लेकर महिला का कहना है कि उसका पति न उससे बात करता है और न ही उसके हाथ का खाना खाता है. इस मामले को लेकर उसने संबंधित थाने में मदद की गुहार भी लगाई थी, जिसके बाद जब व्यक्ति महिला को पीटने लगा तो वह घर से निकल पड़ी. जिसके बाद व्यक्ति ने महिला को रस्सी से बांध दिया. पीड़िता की पहचान शोभा देवी और व्यक्ति की पहचान विजय गिरी के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बन रहा पहला विशाल यमुना घाट! सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश; जुलाई तक पूरा हो काम
