सोशल मीडिया और राजनीति दोनों पर ही अभी के समय में कॉकरोच जनता पार्टी की ही चर्चा हो रही है. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कुछ युवाओं के लिए कॉकरोच शब्द का प्रयोग किया गया था. हालांकि, शुरू में तो यह केवल एक सोशल मीडिया ट्रेंड लग रहा था. धीरे-धीरे लेकिन पूरा विवाद राजनीति मोड़ भी ले चुका है. बता दें कि पार्टी ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रखा है. अभी के समय में उसके फॉलोअर्स काफी बढ़ चुके हैं. कुछ ही दिनों में उसके फॉलोअर्स भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से भी दोगुना हो चुके हैं,
एक्स अकाउंट बंद
हालांकि, 21 मई के दिन में कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को बंद कर दिया गया है. एक्स पर इसके बैन होते ही सभी विपक्षी दल भारतीय जनता को अब घेरे में लेने लगे हैं. आम जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस के नेता तरह-तरह से बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि अभी भी भारत का बहुत बड़ा युवा दल कॉकरोच जनता दल के विरोध में है. कई युवाओं का कहना हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाला युवक असली मुद्दों की बजाए केवल इधर-उधर की बातें करने में लगा हुआ है.
सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बंद होते ही विपक्षी सत्तारूढ़ दल BJP पर तंज कसते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैन होने के बाद में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया है. संजय राउत ने तंज सकते हुए कहा हैं कि लगता हैं सरकार नई पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी से डर गई है. ऑपरेशन सिंदूर को करने वाली सरकार अब भारत के कॉकरोच से डर गई? आलसी और भारत के बेरोजगार युवाओं से वह डर गई है?
ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी को हाई कोर्ट से राहत! 3 दिन का अंतरिम जमानत को मंजूरी; अदालत ने रखी कई शर्तें
