अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर आए हैं. उन्होंने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान नई टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और व्यापार जैसे कई जरूरी मुद्दों पर बात हुई है. पीएम मोदी ने इस बैठक को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है.

पीएम मोदी और मार्को रुबियो की मुलाकात
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों देशों के बीच में नई टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और व्यापार जैसे कई जरूरी मुद्दों पर बात हुई है. आपको बता दें कि यह दौरा क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हो रहा है. मार्को रुबियो के विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा माना जा रहा है.
3 शहरों के दौरे पर रहेंगे मार्को
जानकारी के मुताबिक भारत दौरे पर मार्को रुबियो कोलकाता,जयपुर और आगरा का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे को अमेरिका की तरफ से भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है. मार्को रुबियो के दौरे की शुरुआत दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात से हुई है. दिल्ली में बैठक के बाद अब वे जयपुर और आगरा के लिए रवाना होंगे.
पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट
मार्को रुबियो 26 तारीख को होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो केसाथ मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. इस दौरान उन्होंने लिखा कि ‘भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई के लिए आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे.’
कई जरूरी मुद्दों पर हुई बात
दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में भारत-अमेरिका के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी चर्चा हुई है. आपको बता दें कि यह बैठक लगभग 1 घंटे तक चली है, जिसमें सुरक्षा, व्यापार, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है. इस दौरान मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को अमेरिका का निमंत्रण भी दिया है. इस बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद रहे हैं.
यह भी पढ़ें- आजम खान और अब्दुल्ला आजम की बढ़ी मुश्किलें! 2 पैन कार्ड मामले में बढ़ी सजा; 10 साल रहना होगा जेल
