महाराष्ट्र के नासिक से पल भर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां पर एक बच्ची का बाल्टी में झांकना उसके लिए भारी पड़ गया है. हर चीज की जानने की चाह में 1 साल की मासूम की जान चल गई है. मृत मासूम की पहचान 1 वर्षीय हिंदवी दत्तात्रय भोसले के रुप में की गई है.
बच्ची बाथरुम की बाल्टी में गिरी
जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलते बाथरुम में चल गई थी, शुक्रवार को 2 बजे के आसपास में वह बाथरुम की ओर चली गई. बाथरुम में एक पानी से भरी हुई बाल्टी रखी हुई थी. बच्ची ने बाल्टी में झांकने की कोशिश की. हालांकि, बच्ची का पैर फिसल गया और वह उस बाल्टी में जा गिरी. थोड़ी देर बाद माता-पिता ने बच्ची की खोज की, जिसके बाद देखा की बच्ची बाथरुम की बाल्टी में है.
आडगांव पुलिस को दी गई जानकारी
पिता ने जल्दी से बच्ची को बाहर निकाला और आडगांव के वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी आडगांव पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला आकस्मिक मौत का दर्ज किया है. माता-पिता के थोड़ी देर का ध्यान हटना उनके लिए इतना भारी पड़ जाएगा उन्होंने सोचा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: नाले में मिले शव की गुत्थी सुलझी, 20 साल पुराने प्रेम संबंध ने दिया मामले को अंजाम
