राजस्थान के डूंगरपुर जिले के डेचा नाले में मिले शव हत्याकांड का खुलासा हुआ है. इस हत्या का खुलासा मृतका की बेटी द्वारा हत्या के शक को जताने के बाद में किया गया है. वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह 20 साल पुराना प्रेम संबंध सामने आया है.
20 साल से प्रेम संबंध
दरअसल, 17 मई को ओबरी थाना क्षेत्र में स्थित डेचा नाले में एक महिला का 4-5 दिन पुराना शव मिला था. शव काफी बुरी अवस्था में और सड़ा गला था. मृतका की बेटी ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है. सामने आया कि आरोपी जीवराज और महिला के बीच में 20 साल से प्रेम संबंध था. 14 मई के दिन में आरोपी ने महिला को बहलाया फुसलाया और नाले के पास लाया. पहले उसने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और उसके बाद पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी.
पूरे हत्याकांड का खुलासा 7 दिन में
सबूत को मिटाने के लिए आरोपी ने महिला के शव को नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. मृत महिला की पहचान हंता डामोर उर्फ बबली के रुप में की गई है. पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम का गठन करने के बाद में जीवराज को चितरी क्षेत्र से घेराबंदी करके पकड़ा गया. पूछताछ करने के बाद में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उस पूरे हत्याकांड का खुलासा 7 दिनों के अंदर में कर दिया है.
ये भी पढ़ें: VIP मूवमेंट के दौरान बड़ा हादसा! तेज रफ्तार बस ने वाहनों में मारी टक्कर; 6 लोग घायल
