सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, केंद्र सरकार ने मंत्रालय के कई विभागों में उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर निकला है. बता दें कि UPSC ने Advertisement No. 05/2026 के तहत जारी भर्ती में Direct Recruitment by Selection के आधार पर पदों को भरने का फैसला लिया है.
कितने पदों को जाएगा भरा
बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल ग्रुप A और B के 194 पदों को भरा जाएगा, जिसमें भारतीय मौसम विभाग (IMD), रक्षा मंत्रालय, MSME, उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और मंत्रालय के कई पदों को भरा जाएगा. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2026 से लेकर 12 जून 2026 की शाम तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, लोगों को सलाह दी गई कि वह सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखे. अधिकारिक नोटिफिकेशन पर आपको भर्ती से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी.
योग्यता
उम्मीदवार के पास PG Diploma , समकक्ष डिग्री , M.A, B.Sc, M.E/M.Tech, M.Sc, या B.Sc की डिग्री होना आवश्यर है. चयन प्रक्रिया के दौरान में इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग या अन्य चरण भी शामिल है.
जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता के लिए डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा, और यदि फाइनल डिग्री उपलब्ध नहीं है तो प्रोविजनल सर्टिफिकेट के साथ सभी वर्ष की मार्कशीट भी मान्य होगी. बता दें कि साइट पर सभी अहम चीजों की जानकारी को अपलोड कर दिया गया है. अगर आपको किसी भी संबंधित डॉउट हो तो इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरक्षण से लेकर चयन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी ले.
वहीं, बात की जाएं आवेदन की तो UPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही होगा. सभी को निर्देश दिए गए हैं कि अंतिम समय का वेट ना करें. नहीं तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका जा सकता है.
ये भी पढ़ें: माता-पिता की नजर हटते ही हुआ हादसा, बाल्टी में गिरने से 1 साल की बच्ची की मौत
