उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में दो पड़ोसियों के बीच एक मामूली बात में गोली चल गई है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि पड़ोसी ने केवल एक मामूली सी बात को लेकर पड़ोसी की गोली मार दिया. आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है.
क्या है मारने की वजह
दरअसल, रामपाल चौधरी और वीरेन्द्र त्यागी आपस में पड़ोसी है. दोनों मुरादनगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में रहते हैं. आए दिन दोनों के बीच में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा देखने को मिलता था. एक दिन वीरेंद्र जनगणना कर्मियों रामपाल चौधरी के घर पर लेकर आया. इसी कारण से वह उससे इतना नाराज हो गया कि उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया. शनिवार की शाम में जब वीरेंद्र बरामदे में बैठा था, तब उसने उसे गोली मार दी.
गोली लगने के बाद में परिवार वालों में कोहराम मच गया, जिसके बाद में वीरेंद्र त्यागी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने लिखित रुप में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
आपसी रंजिश में ली जान लेने की कोशिश
पुलिस अधिकारियों ने रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कैसे कोई व्यक्ति एक मामूली सी बात पर किसी व्यक्ति की जान ले सकता है. आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच में अकसर झगड़े देखने को मिलते हैं. एक दिन ऐसा होगा सोचा नहीं था.
ये भी पढ़ें: UPSC भर्ती 2026 के आवेदन शुरू, IMD और रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का मौका!
