हरियाणा के यमुनानगर में कुछ दिनों पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर के हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 30 हजार रुपयों के कारण व्यक्ति की हत्या की थी.

पुलिस ने सुलझाया हत्याकांड
हरियाणा पुलिस ने यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की पहेली को अब सुलझा लिया है. पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार लिया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्याकांड प्लॉटके पैसों को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण हुआ था. अब पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की हत्याकांड को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ऑफिस में मिला था व्यक्ति का शव
जानकारी के मुताबिक कई सालों से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे 64 साल के कालीराम की 15 मई को हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद उनका शव उनके फरकपुर गांव में मौजूद ऑफिस के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था. पुलिस ने बताया कि मृतक की गर्दन पर चाकू से कई हमले किए गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.
3 साल पहले हुई थी प्लॉट की डील
मामले की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गुलजार सिंह ने लगभग 3 साल पहले मृतक कालीराम से एक प्लॉट को खरीदा था. जिसका सौदा 3 लाख 90 हजार रुपए में तय हुआ था. गुलजार सिंह ने शुरुआत में 2 लाख 30 हजार रुपए एडवांस दे दिए थे और 1 लाख 60 हजार बाद में देने की बात हुई थी. कालीराम ने पूरे पैसे लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की शर्त रखी थी, लेकिन गुलजार बिना रजिस्ट्री के ही प्लॉट में रहने लगा था.
बार-बार टोकता था डीलर
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1 लाख 30 हजार रुपए उसने और भी दे दिए थे और सिर्फ 30 हजार रुपए रह गए थे. इन्हीं पैसों को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो रहा था. आरोपी के मुताबिक मृतक बार-बार उसे पैसों के लिए टोकता था और अपमानजनक बातें कहता था. जिसके चलते उसने कालीराम की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा! अचानक धंस गई मिट्टी; 5 मजदूर दबे, एक शव बरामद
