एडटेक कंपनी BYJU’S के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत ने 6 महीने की सजा सुनाई है. कोर्ट के अनुसार कंपनी ने कई सारें आदेशों का उल्लंघन किया है. इसी कारण से कंपनी के खिलाफ में कार्रवाई की गई है. बार-बार कोर्ट की बातों को न मानने के कारण ऐसा फैसला लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर की कोर्ट ने रवींद्रन को अहम दस्तावेंजों को जमा करने का आदेश दिया था. यह दस्तावेज बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है. इनके पास एक दूसरी कंपनी के शेयर हैं, जिसके अभी तक अहम दस्तावेजों को जमा नहीं किया गया है. बार-बार कोर्ट के आदेश को इग्नोर करने और लापरवाही करने की वजह से कोर्ट के अधिकारियों ने कोर्ट के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है.
लगा भारी जुर्माना
कोर्ट ने सरेंडर के साथ-साथ उनपर भारी जुर्माना भी लगाया है. करीब 90 हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना उन पर लगाया गया है. इसके अलावा उन पर 70 हजार अमेरिकी डॉलर का कानूनी खर्च का जुर्माना भी लगा दिया गया है. कंपनी की हालत काफी ज्यादा खराब होते जा रही है. जहां एक समय में कंपनी की वेल्यू 22 बिलियन डॉलर थी. तो वहीं, अब इस कंपनी की वेल्यू पूरी तरीके से गिर चुकी है. अब वह 1 बिलियन डॉलर रह गई है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स बार-बार उनको CEO पद से हटाने के लिए वोटिंग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: उड़ान से पहले फ्लाइट में हड़कंप! इंडिगो विमान से उठता दिखा धुआं; 230 लोगों को निकाला गया बाहर
