कोरोना से भी जानवेला इबोला वायरस से सभी देशों में दहशत का माहौल है. इसी बीच भारत की भी चिंता बढ़ते हुए दिखाई दे रही है. दरअसल, युगांडा से लौट भारत आई महिला को बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, महिला को फिलहाल ऑब्जर्वेशन के लिए आइसोलेशन पर रखा गया है. महिला की उम्र 28 साल है. वह अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु आई थी. मंगलवार के दिन हल्का दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
खुशी की बात यह हैं कि महिला के शरीर में इबोला वायरल के किसी भी तरीके के लक्षण नहीं. हालांकि, भारत में इसके केस न आए इसी कारण से हर तरीके की सावधानी बरती जा रही है. महिला के सैंपल को टेस्टिंग के लिए NIV में भेजा हुआ है. डॉक्टर रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साफ किया हुआ कि भारत में अभी इसके एक भी केस का मामला सामने नहीं आया है. इबोला की हर तस्वीर पर गहरी नजर रखी जा रही है.
भारत ने पहले ही कर ली तैयारी-
भारत ने इबोला को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि युगांडा, कांगो एवं दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी को जारी किया गया है. सिरदर्द, उल्टी, बुखार या असामान्य ब्लीडिंग होने वाले व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर्स को सूचना दें. पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ने इसे इंटरनेशनल इमरजेंसी घोषित कर दिया है. अफ्रीका के युगांडा में इस बीमारी से मौत होने वालों की संख्या 220 हो गई है.
ये भी पढ़ें: आसाराम को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा रखी बरकरार; तुरंत सरेंडर करने का आदेश
