NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने जांच करते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान डॉक्टर मनोज शिरुरे और तेजस हर्षदकुमार शाह के रूप में की गई है. दोनों आरोपियों को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है.

NEET पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तार
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI लगातार जांच कर रही है. अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए जंच एजेंसी ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लातूर के डॉक्टर मनोज शिरुरे भी शामिल है. CBI के मुताबिक डॉ. शिरुरे ने 3 छात्रों को केमिस्ट्री के पेपर दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
फिजिक्ट का फैलक्टी है आरोपी
जानकारी के मुताबिक डॉ. शिरुरे ने जिन छात्रों को पेपर दिलाया था, उनमें एक आरोपी कोचिंग संचालक का बेटा बताया जा रहा है. मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी की पहचान तेजस हर्षदकुमार शाह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी तेजस पुणे के डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी के फिजिक्स का फैकल्टी है. तेजस पर आरोप है कि उसके गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीषा हवालदार से पेपेर के फिजिक्स के प्रश्नों को हासिल किया था.
मनीषा हवलदार को 6 दिनों की CBI कस्टडी
आपको बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में मनीषा हवलदार को 6 दिनों की CBI कस्टडी में भेजा है. उसे 30 मई तक कस्टडी में रखा जाएगा. मामले की जांच करते हुए CBI ने आरोप लगाया है कि मनीषा ने फिजिक्स का पेपर लीक करके उसे लोगों तक सर्कुलेट किया था. मामले में CBI लगातार जांच कर रही है. इस मामले में जांच एजेंसी ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढे़ं- आसाराम को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा रखी बरकरार; तुरंत सरेंडर करने का आदेश
