पंजाब के पटियाला से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, थाना अर्बन स्टेट के DCW क्षेत्र के पास में एक लावारिस पड़े नीले ड्रम में लड़की का शव मिला है. अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं. मंजर इतना खौफनाक कि जिसने भी देखा उन सभी की रूह कांप उठी.
स्थानीय पुलिस को दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, डीसीडब्ल्यू के पास में कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था. उसी कूड़े के ढेर में एक ड्रम संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था. वहां से गुजरने वाले सभी लोगों को उस ड्रम पर शक हुआ, जिसके बाद सभी ने स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. मामले की सूचना मिलते ही तुरंत अर्बन स्टेट की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी लोगों की मौजूदगी में उस ड्रम को खुलवाया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
ड्रम के अंदर लड़की का शव
ड्रम के अंदर में एक लड़की का शव पड़ा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि शव की आयु करीब 15 से 20 वर्ष है. शव को ड्रम के अंदर काफी बेरहमी से ठूंसा हुआ था. शुरूआती जांच में पुलिस का कहना हैं कि महिला का पहनावा अन्य राज्य का है. वह प्रवासी लग रही है. लड़की को काफी बेरहमी से पहले मारा गया है. उसके बाद शव को नीले ड्रम में ठूंसा गया. सबूत मिटाने के लिए कातिल ने ड्रम को बंद कर कूड़े के ढ़ेर में फेंका है.
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता लग पाएगा. आसपास के लोगों से पूछताछ कर लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: भारत में इबोला की एंट्री? युगांडा से लौटी महिला बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती! स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
