ऑक्सीटोसिन हार्मोन शरीर में बनने वाला लव हार्मोन हैं. इसका इंजेक्शन गर्भवस्था के दौरान महिलाओं के लिए अमृत की तरह काम करता है. हालांकि, गर्भवती महिला के लिए जरूर यह बहुत अच्छा हैं लेकिन पशुओं के लिए यह जानलेवा और शरीर को जीवन भर का कष्ट देने वाला होता हैं. इसी बीच एक खबर सामने आई हैं. दरअसल, यहां पर गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली ऑक्सीटोसिन दवा के साथ में खिलवाड़ किया गया हैं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. कुल 5 महिलाओं की मौत हो गई है.
महिलाओं में कैसे काम करता हैं यह
दरअसल, महिला जब बच्चे को जन्म देती हैं, तो उसकी डिलीवरी को आसान बनाने और बच्चे के होने के बाद में भारी रक्तस्त्राव को रोकने के लिए सिंथेटिक ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाया जाता है. हजारों महिलाओं की मौत अधिक रक्तस्त्राव की वजह से होती है. इसी कारण से यह दवा उनके लिए बहुत जरूरी होती है. यह दवा इस अधिक ब्लड को निकलने से रोकता है.
दरअसल, राजस्थान के कोटा के JK Lone Hospital से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद में एक-एक कर 5 महिलाओं की मौत हो गई है. इन महिलाओं का पहले ब्लड प्रेशर गिरा उसके बाद प्लेटलेट्स और अंत में यूरिन ब्लॉकेज की वजह से किडनी फेल हो गया.
महिलाओं की अचानक से मौत होने के बाद में जांच शुरू की गई, जिसके बाद ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने दवाओं के सैंपल लेकर उनकी जांच की. अमृतसर में स्थित जैक्सन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई जाने वाली ऑक्सीटोसिन दवा पूरी तरीके से जांच में फेल हो गई है. TOCIN-5ML CSX में Active Pharmaceutical ingredient की मात्रा बिल्कुल कम थी. मेन दवा की मात्रा उसमें बिल्कुल शू्न्य थी. असल में वह दवा केवल पानी का घोल थी. रक्षक दवा ने आज 5 महिलाओं की जान ले ली. ड्रग कंट्रोल विभाग के अंजय पाठक ने तुरंत इस दवा की बिक्री की बंद किया और 3500 वायल जब्त कर लिए. कंपनी की वजह से 5 बेशकीमती जान चली गई है. कहीं इस ड्रग का इस्तेमाल अधिक होता है. तो वहीं, कई कम.
डेयरी सेक्टर का काला सच-
दरअसल, भारत के गांव और शहरों में डेयरी सेक्टर में इसका धडल्ले से इस्तेमाल किया जाता है. दुधारू पशुओं को इसका इंजेक्शन लगाया जाता है, जिसके कारण उनकी दूध ग्रंथियों और गर्भाशय का संकुचन होता है, जिसकी वजह से जानवर दर्द से पूरा दूध छोड़ देता है. बार-बार ऐसा करने के कारण उनकी प्रजनन क्षमता कम हो जाती है और बेजुबान जल्दी बूढ़े होकर तड़प-तड़प कर मर जाते हैं.
एक के लिए अमृत तो एक के लिए अभिशाप से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: पसंद नहीं थी पत्नी तो 50 हजार में बेच दी! पुलिस में की गुमशुदगी की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार
