गुजरात के बनासकांठा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ मिलकर 50 हजार रुपए में बेच दिया. व्यक्ति अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया.

व्यक्ति ने बेची अपनी पत्नी
गुजरात के बनासकांठा के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बनासकांठा के पालनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 50 हजार रुपए में बेच दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से दूसरे लोगों को बेच दिया. व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेचने के बाद पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी.
दोस्तों के साथ मिलकर किया सौदा
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया, उसके बाद पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. पत्नी को बेचने के मामले में आरोपी की पहचान निकेश पटेल के रूप में की गई है. मामले में सामने आया कि आरोपी ने निकेश ने अपने दोस्त संजय ठाकोर और सचिन दरबार के साथ में मिलकर अपनी पत्नी को 50 हजार रुपए में बेच दिया था.
बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि सभी ने मिलकर महिला के गहनों को छीनकर पहले ही बेच दिया था और उसके बाद में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी निकेश पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है.
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निकेश अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था, जिसके कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे बेचने का प्लान बनाया था. जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत भी थाने में दर्ज करवाई थी. फिलहाल पुलिस ने महिला को ढूंढ़ निकाला है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढे़ं- गुजरात के समुद्र में बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन! 1,150 करोड़ की कोकीन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
