गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है. इस दौरान टीमों में 100 किलो से ज्यादा की कोकीन को जब्त किया है. जिसकी कीमत 1,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बताई जा रही है.

100 किलो से ज्यादा कोकीन जब्त
गुजरात में ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने कच्छ के समुद्री इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. इस दौरान इस ऑपरेशन में 100 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि जब्त किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कीमत है. यह कार्रवाई एजेंसियों ने एक यूरोपियन जहाज पर छापेमारी करके की है.
संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई
मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह जहाज पाकिस्तान के पोर्ट कासिम से आया था. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और ATS गुजरात ने साथ में 25-25 मई की रात में मुंद्रा तट के पास में ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने लगभग 115 किलो कोकीन को जब्त किया है.
जांच में हुई कोकीन की पुष्टि
इस ऑपरेशन के दौरान मुंद्रा से लगभग 5 समुद्री मील की दूरी पर लंगर डाले हुए एक कंटेनर पोत, MV यूरोप पर संदिग्ध गतिविधियों को देखा गया था. जहाज से कुछ बैगों को समुद्र में फेंकते हुए देखा गया. जिसके बाद संयुक्त टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और समुद्र से 5 बैग को बरामद किया है. बैग की जांच करने पर उनमें सफेद पाउडर पदार्थ के पैकेट मिले थे, जिनकी जांच में कोकीन होने की पुष्टि हुई.
1150 करोड़ रुपए है कीमत
आपको बता दें कि इस दौरान एक किलो वजन वाले कुल 115 पैकेट जब्त किए हैं. इन पैकेट्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1150 करोड़ रुपए मानी जा रही है. पैकेट्स को बरामद करने के बाद जहाज को बंदरगाह पर लाया गया है. जिसके बाद आईसीजी और एटीएस गुजरात की संयुक्त टीम जांच कर रही है. आपको बता दें कि इस बड़ी कार्रवाई के बाद संयुक्त टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं.
यह भी पढे़ं- सुंदरकांड पाठ के बीच मौत का तांडव! श्रद्धालुओं पर पलटा तेज रफ्तार डंपर; 3 की मौके पर मौत
