भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक IPS अधिकारी की बेटी ने अपनी जान ले ली है. मामला मध्य प्रदेश के हबीबगंज थाना क्षेत्र के चार इमली के सरकारी बंगले का है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. हालांकि, पुलिस को वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसी कारण से मामला थोड़ा उलझा हुआ है कि आखिर बच्ची ने ऐसा कदम क्यों उठाया है. पूरा मामला 27 मई का है.
घर में कोई भी मौजूद नहीं
जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था. सभी लोग घर से बाहर थे. 27 मई के दिन माता पिता ऑफिस गए हुए थे. वहीं, भाई घर से बाहर गया हुआ था. लड़की का शव फंदे से लटका हुआ घर के हाउस हेल्पर ने देखा था. शव दुपट्टे से बने हुए फंदे से झूलते हुए लटक रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
सभी से बात कर ली जा रही जानकारी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक लड़की का फोन खंगाला जा रहा है. साथ ही फॉरेंसिक जांच की टीम को भी बुलाया गया है. लड़की के फोन को खंगाला जा रहा हैं. साथ ही देखा जा रहा हैं कि उसने आखिरी समय में उसने किससे बात की थी. पुलिस मृत के दोस्तों, टीचर्स और परिवार वालों से बात कर रही हैं ताकि लड़की के व्यवहार के बारे में पता लग सके.
पिता IPS अधिकारी
दरअसल, मृत नाबालिग लड़की IPS अधिकारी की बेची है. उनके पिता पुलिस हेडक्वॉर्टर्स में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर कार्य कर रहे हैं. वहीं, लड़की की मां रजिस्ट्रार गैस राहत पर कार्य कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: पटियाला में कूड़े के ढेर में मिला नीला ड्रम, खोलते ही दंग रहे गए लोग
