कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार में बदलाव का समय आ गया है. राहुल गांधी के साथ चर्चा करके सिद्दरमैया सत्ता छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं, जिसके बाद डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है.

कर्नाटक में बदलने वाला है मुख्यमंत्री
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है. आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच ढाई साल की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में अब बदलाव का समय आ गया है. आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार में लगभग 3 साल बाद बदलाव का रास्ता लगभग साफ हो गया है.
सिद्दरमैया सत्ता छोड़ने को तैयार
आपको बता दें कि राहुल गांधी के साथ चर्चा करने के बाद में सिद्दारमैया राज्य की सत्ता को छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं. अब उन्होंने राज्यसभा जाने के लिए हामी भर दी है. हालांकि आपको बता दें कि राज्य के मंत्रिमंडल और राज्यसभा में दूसरे सदस्यों के नामांकन में भी सिद्दरमैया की पसंद को माना जाएगा. अब डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है.
पार्टी ने की दोनों नेताओं से बैठक
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं के साथ में पहले अलग-अलग बैठक की और फिर एक साथ बैठक की है. बताया जा रहा है कि शुरुआत में सिद्दरमैया इसको लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन राहुल गांधी के साथ चर्चा के बाद वे मान गए हैं. आपको बता दें कि राज्य के नेतृत्व बदलाव को लेकर पहले भी पार्टी में बैठकें हुई थीं, लेकिन सिद्दरमैया तब भी राजी नहीं हुए थे.
डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय
कांग्रेस सिद्दरमैया की सहमति के बिना राज्य में बदलाव का रिस्क नहीं लेना चाहती थी, क्योंकि कर्नाटक विधानसभा में सिद्दरमैया के समर्थकों की संख्या ज्यादा है. सोमवार को दोनों नेता अपने समर्थन वाले विधायकों के साथ में दिल्ली पहुंचे थे. जिसके बाद अब सिद्दरमैया सत्ता छोड़ने के लिए मान गए हैं. आपको बता दें कि इस फैसले के बाद डीके शिवकुमार का कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.
यह भी पढे़ं- पिता ने कहा चोर तो बन गया कातिल! राहगीर की कर दी हत्या; पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की पहेली
