राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 10 साल के लड़के की हत्या उसी के दोस्त ने कर दी है. लड़के का दोस्त उसी की उम्र का बताया जा रहा हैं. चौंकाने वाली बात को यह हैं कि एक नाबालिग बच्चे में आखिर इतनी क्रूरता आई कहा से. आखिर उसको ऐसा क्या हो गया था जो उसने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. खेल कूद वाले दिमाग में ऐसी गंदगी आना काफी दुखद है.
10 वर्षीय मंयक की हत्या
मामला कोटा के रेलवे कॉलोनी का है. जहां एक 10 वर्षीय मंयक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. बच्चे का शव जहां मिला है उसके महज 100 मीटर की दूरी से एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है, जिसमें लड़के का दोस्त उसके साथ में जाता दिखाई दे रहा है. पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग ने लेनदेन के विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसके शव को वर्कशॉप की झाड़ी में फेंक दिया. देर रात में बच्चे का शव मिलने के बाद में पूरे इलाके में हंगामा मच गया.
अपराधियों के लिए वारदात छिपाने का अड्डा
जानकारी के मुताबिक, मयंक रेलकर्मी का बेटा है. इसी की वजह से सभी रेलवे कर्मचारियों में तनाव का माहौल है. तनाव वाले माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया. वहीं, स्थानीय और परिवार वालों का आरोप हैं कि जमीन की लंबे समय से सफाई न हो पाने की वजह से अपराधियों के लिए वारदात छिपाने का अड्डा बन गया है.
पुलिस को शव को मोर्चरी में रखा है, जिसके बाद इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. पिता का कहना हैं कि उनके बेटे का किसी से भी झगड़ा नहीं था फिर उसे क्यों मारा हैं समझ नहीं आ रहा है.
ये भी पढ़ें: दवा की जगह पानी का घोल चढ़ा रही थी कंपनी, लापरवाही ने ली 5 गर्भवती महिलाओं की जान
