मशहूर रैपर और सिंगर YO YO Honey singh ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य से संबंधित कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हनी सिंह को हर बच्चा जानता है. हालांकि, बीच में वह कई सालों तक गायब हो गए थे. किसी को भी नहीं पता था वह क्या कर रहे हैं क्या नहीं. इसी बीच उन्होंने कई चौंका देने वाले खुलासे करें हैं, जिसे सुन उनके फैंस सन्न रह गए है.
बाल पूरी तरीके से छड़ चुके
दरअसल, सिंगर ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि वह पूरी तरीके से गंजे हैं. मानसिक स्वास्थ्य की बीमारियों की वजह से उनके बाल पूरी तरीके से छड़ चुके हैं. अब वह बालों पर विग लगाते हैं, बाइपोलर डिसाआर्डर की वजह से उनके शरीर पर काफी असर देखने को मिला है. 7 सालों तक दवाई पर रहने की वजह से उनका वजन 105 किलों के करीब हो गया था. 2014 में नशे छोड़ देने के बावजूद उनका शरीर ठीक नहीं हो पाया था. नशा पूरी तरीके से छोड़ देने के बाद भी उन्हें 7,8 साल लग गए.
न किसी दोस्त से न किसी घर वाले से मिले
हनी सिंह ने बताया कि एक समय पर उनकी हालत ऐसी हो रखी थी कि वह बाहरी दुनिया से पूरी तरीके से कट चुके थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को घर बुलाया और बोला की मुझे अजीब लग रहा है. हालांकि, उनकी बहन ने बोला कि उन्हें शो करना ही पड़ेगा. शो किया लेकिन दो गानों को गाने के बाद में बीच में ही निकल आया. सालों तक वह घर के अंदर रहे. न किसी दोस्त से मिले न ही अपने घर के लोगों के से. उन्होंने खुद को घर के अंदर बंद कर रखा था. लोगों को लग रहा था कि मैं कोई शैतान से बात करता हूं.
जिंदगी का सामना फिर से करना शुरू किया
साथ ही YO YO ने यह भी बताया कि दवाईओं और डॉक्टरों को बदलने के बाद में वह 4 हफ्ते के अंदर ठीक होने लगे, जिसके बाद उन्होंने घर से निकलने का फैसला भी किया. मेन दवा की डोज को एडजस्ट किया. चार हफ्तों के अंदर उनकी लाइफ ट्रेक पर आ गई और उन्होंने जिंदगी का सामना फिर से करना शुरू किया.
ये भी पढे़ं: असम विधानसभा में पास हुआ UCC विधेयक! उत्तराखंड और गुजरात के बाद तीसरा राज्य; अब बदल जाएंगे नियम
